कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिलाओं की स्वतंत्रता, अधिकार और पहचान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश की ताकत उसकी नारी शक्ति है और महिलाओं को केवल बेटी, पत्नी या मां की भूमिका तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि महिलाओं की अपनी स्वतंत्र पहचान और अधिकार हैं। उन्होंने पितृसत्तात्मक सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि लड़कियों की पढ़ाई, नौकरी और स्वतंत्र आवाजाही को लेकर समाज में अब भी कई तरह की बंदिशें हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं और महिलाओं को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनसे संवाद किया। राहुल ने महिलाओं की संपत्ति में हिस्सेदारी, शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपने फैसले खुद लेने और स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार होना चाहिए।
Congress leader and Leader of Opposition in the Lok Sabha, Rahul Gandhi, addressed the ‘Chhatron Ki Goonj’ event in Pune, where he spoke about women’s freedom, rights, and identity. He said that the strength of the country lies in its women and that women should not be limited to the roles of a daughter, wife, or mother. Rahul Gandhi emphasized that women have their own independent identity and rights. Questioning patriarchal thinking, he said that girls still face several restrictions when it comes to education, employment, and freedom of movement.
#Pune #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #ChhatroKiGoonj #Maharashtra #RahulGandhiSpeech #PuneSpeech #Congress #StudentsIssues #StudentSafety #Education
Also Read
'मुसलमानों के साथ यही करती है BJP', शहजाद पूनावाला के अब किस बयान पर मचा है बवाल, राहुल गांधी की खोली दी पोल :: https://hindi.oneindia.com/news/india/shehzad-poonawalla-attacks-congress-post-bjp-exit-why-he-says-bjp-musalmano-ke-sath-yahi-karti-hai-1634175.html?ref=DMDesc
Rahul Gandhi Pellet Gun Protest: पैलेट गन केस में किन धाराओं में और किसपर FIR? 6 घंटे थाने में राहुल का हंगामा :: https://hindi.oneindia.com/news/india/rahul-gandhi-pellet-gun-protest-on-delhi-police-station-know-fir-section-accused-name-news-hindi-1633783.html?ref=DMDesc
राहुल गांधी थाने में धरने पर क्यों बैठे? प्रियंका भी पहुंचीं, पैलेट गन केस में FIR की मांग से मचा सियासी बवाल :: https://hindi.oneindia.com/news/india/rahul-gandhi-dharna-priyanka-gandhi-delhi-police-station-pellet-gun-fir-sahil-lochab-1633453.html?ref=DMDesc
~HT.410~ED.110~PR.516~GR.538~VG.HM~